उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शहीद आंदोलनकारियों का दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और गोलीकांड में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष जताया। बता दें के 2 अक्टूबर 1994 को अलग राज्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसा दी थी। इतना ही नहीं महिला आंदोलनकारियों पर अत्याचार भी किया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस वीभत्स कांड को 30 साल हो गए हैं, लेंकिन इतने लंबे अंतराल के बाद भी दोषियों को सजा नहीं दी जा सकी है। उन्होंने सरकारों की कार्यप्रणाली पर रोष भी जाहिर किया। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।
इस दौरान भुवन चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, मोहन चंद्र काडपाल, राम कुमार शंखधर, पार्षद रवि बाल्मीकि, मनोज सिंह नेगी, उत्तम बिष्ट, एन डी तिवारी, प्रताप सिंह चौहान, मो. फुरकान, बृज मोहन सिजवाली आदि लोग थे।

यह भी पढ़ें -   जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

Ukrainian workers paid tribute to martyred protesters

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440