डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू डंपर, क्लीनर के दोनों पैर कटे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजपुर रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया। स्पीड इतनी तेज थी कि काफी दूर तक डंपर डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ता चला गया और सामने से आती एक बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के क्लीनर के दोनों पैर कट गए। वहीं, बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल क्लीनर का नाम आलम है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक पैर कट कर अलग हो चुका है। जबकि दूसरा भी बुरी तरह से कट गया है। घायल युवक और युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज नाम के ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  हादसा राजपुर रोड पर आरटीओ कार्यालय के सामने हुआ। राजपुर की तरफ से एक डंपर तेजी से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया। लगभग 50 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक डंपर लाइटों को तोड़ता हुआ चला गया। इससे डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसी वक्त घंटाघर की ओर से आ रही एक बाइक भी डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440