चक्र फूल के उपयोग: एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चक्र फूल रसोई में मिलने वाला एक ऐसा हर्ब है जिसे मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर ये आपको गरम मसाले में डला मिल जाएगा। पर क्या कभी आपने सोचा है कि ये है क्या और इसके फायदे क्या हैं? दरअसल, चक्र फूल एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। हाल ही में वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो ने इस हर्ब के बारे में अपने इंस्टा पोस्ट में शेयर किया है। उन्होंने बताया कि चक्र फूल के फायदे कई हैं। ये एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है। ये जहां शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है वहीं, ये जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में भी मददगार है। इसके अलावा ल्यूक कॉन्टिनहो ने चक्र फूल के उपयोग के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं।

चक्र फूल का पानी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ल्यूक कॉन्टिनहो ने इसे बनाने का तरीका भी बताया। जैसे कि इसे बनाने के लिए –

-1 ग्लास पानी लें
-1 पूरा चक्र फूल लें
-अब इसमें हल्का सा सोंठ डालें
-फिर एक दो लौंग और थोड़ा सा दालचीनी डालें।
-अब सबको उबाल दें।
-अब इस पानी को छान लें और अब इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   उमस भरी गर्मी से कैसे बचें

चक्र फूल का पानी पीने के फायदे-
ब्लॉटिंग कम करता है
ब्लॉटिंग में चक्र फूल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, ये अपच की समस्या को कम करने में मददगार है। दरअसल, ये एंटाएसिड की तरह काम करता है और गैस रिलीजिंग में मदद करता है। ये पाचन तंत्र के काम काज को बेहतर बनाता है और ब्लॉटिंग को रोकता है। खाना खाने के बाद इसे लेना आपको खाने के कारण महसूस होने वाले भारीपन और पेट में सूजन से बचाता है।

फ्लू से बचाता है
चक्र फूल का पानी पीने से आप फ्लू से बच सकते हैं। दरअसल, इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौसमी इंफेक्शन से बचाता है और इम्यून सिस्टम द्वारा बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा ये फ्लू के लक्षणों जैसे कि गले में दर्दऔर सीने में जकड़न को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़

बलगम बनने से रोकता है
चक्र फूल का पानी पीने से आप बलगम को बनने से रोक सकते हैं। साथ ही जिन्हें बलगम वाली खांसी है उनके लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसका एंटीऑक्सीडेंट बलगम को पिघलाने और इसे बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को सूजन को कम करने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं।

जोड़ों के दर्द में असरदार
चक्र फूल के पानी पीने से आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। दरअसल, इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के सूजन को कम करने और दर्द में आराम दिलाने में मदद कर सकता है। जोड़ों में दर्द होने पर आपको इसका रेगुलर और संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

फंग इंफेक्शन से बचाता है
कई बार शरीर में पीएच की गड़बड़ी के कारण भी आप फंगल इंफेक्शनके शिकार हो जाते हैं। ऐसे में चक्र फूल का पानी आपको इस इंफेक्शन से बचा सकता है। इसके अलावा अगर आपको कही फंगल इंफेक्शन है भी तो ये इसे कम कर सकता है और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440