उत्तराखंडः निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 जनवरी को मतदान, 25 को नतीजे, आचार संहिता लागू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में नगर निकाय चुनाव की आरक्षण की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 23 जनवरी को मतदान होगा और 25 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम
नामांकनः 27 से 30 दिसंबर तक।
नामांकन पत्रों की जांचः 31 दिसंबर।
नाम वापसी की अंतिम तारीखः 2 जनवरी।
मतदानः 23 जनवरी।
नतीजेः 25 जनवरी।

आचार संहिता लागू
निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अब चुनावी आचार संहिता के तहत प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

महत्वपूर्ण जानकारी
राज्य में कुल 112 नगर निकायों में यह चुनाव होंगे। इन निकायों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर सभी जिलों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है, और सभी दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440