उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 15 जुलाई को होगा मतदान, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी घोषणा की है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के शेष 12 जिलों में रिक्त पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के कुछ पदों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। खास बात यह है कि नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी।

आयोग के निर्देशों के अनुसार उप प्रधान पद के लिए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही होगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी! 70 MM तक बारिश का अलर्ट, 43 सड़कें पहले से बंद… पहाड़ जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

निर्वाचन आयोग के अनुसार संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 7 जुलाई को अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। इसकी सूचना सरकारी गजट में प्रकाशित करने के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी। वहीं चुनाव कार्यक्रम ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   अब नहीं रुकेगा कुमाऊं-गढ़वाल का सफर! 29.65 करोड़ के धनगढ़ी मेगा ब्रिज का CM धामी ने किया लोकार्पण

नामांकन पत्र 8 जुलाई से 14 जुलाई तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में भी नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

15 जुलाई का चुनाव कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक – नामांकन दाखिल
11:00 बजे से 12:00 बजे तक – नामांकन पत्रों की जांच
12:00 बजे से 12:30 बजे तक – नाम वापसी
12:30 बजे से 1:00 बजे तक – चुनाव चिन्ह आवंटन
दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक – मतदान
शाम 4:00 बजे से – मतगणना शुरू, कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगी

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440