उत्तराखण्डः काली पन्नी में बंद मिला ई-रिक्शा चालक का शव, सिर कुचला, गले में बेल्ट, तेजाब डाल पहचान मिटाने की कोशिश!

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया। रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंद युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुनहरा गांव निवासी मुन्ना (30) के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था और शुक्रवार से लापता था।

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे काली पन्नी में कुछ संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पन्नी खोली तो अंदर मुन्ना का शव मिला। उसके सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था, गले में बेल्ट बंधी थी और शरीर पर तेजाब डालने के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने न सिर्फ बेरहमी से हत्या की, बल्कि पहचान मिटाने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मुन्ना के परिचितों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का महासागर, एक लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी के अनुसार, फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह हत्या सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। कौन है वो दरिंदा जिसने इतनी बेरहमी दिखाई? अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440