उत्तराखंड में होंगी 23 से 26 जून तक आठ वर्चुअल रैलियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैलियों और वर्चुअल बैठकों के दौर चलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इस अभियान की अगुवाई करेंगे। 23 से 26 जून तक आठ वर्चुअल रैलियां होंगी। इसी तरह प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद व प्रदेश पदाधिकारी भी वर्चुअल रैलियों और वर्चुअल बैठकों का आयोजन करेंगे। यह निर्णय संगठन और सरकार के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक में लिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सवा तीन साल के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी रणनीति के साथ जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। इसमें सभी का सहयोग लिया जाना है। निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के पदाधिकारियों, विधायकों व दर्जाधारियों को सरकार की उपलब्धियों और उनके विधानसभा क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावी पहल की है। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, प्रवासियों को स्वरोजगार के प्रयास, गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन, मनरेगा में मजदूरी को बढ़ाने, अटल आयुष्मान का दायरा बढ़ाकर प्रदेश के बाहर के नामी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिए जाने, स्वरोजगार के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे प्रवासियों के लिए भी सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।बैठक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहित के कार्यों को वर्चुअल कान्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग के जरिए जनता तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए सांसद, मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि 23 से 26 जून तक मुख्यमंत्री व वे स्वयं आठ वर्चुअल रैलियां करेंगे। हर विधानसभा स्तर पर वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा.धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, महामंत्री राजू भंडारी व कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440