FCI दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखण्ड के युवक से लाखों की ठगी, आप रहे सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के युवक से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर एक दंपति ने लाखों की ठगी कर ली है। पीड़ित युवक ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तराखण्ड के देहरादून के टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मामा की परिचित महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला ने अपने पति के बारे में बताया कि वो ओएनजीसी जोधपुर में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। जो अभी तक कई लोगों की सरकारी नौकरी लगा चुके हैं। महिला द्वारा फोन पर उसको कई लोगों के नियुक्ति पत्र भी दिखाए। नियुक्ति पत्र को देखकर नीतीश कुमार महिला के झांसे में आ गया। इसके बाद पति और पत्नी मांगने पर उसने अपने दस्तावेज दे दिए। तहरीर में नीतिश का आरोप है कि दोनों पति-पत्नी ने नियुक्ति के लिए सिक्योरिटी और ट्रेनिंग के नाम पर ढाई लाख रुपए अपनी बेटी के बैंक खाते में जमा करवाए। इसके बाद 6 लाख नगद लेने के बाद महिला ने नीतीश कुमार को नियुक्ति पत्र और एक पहचान पत्र देते हुए बताया कि उसकी नौकरी लग गयी है और ट्रेनिंग के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा।

इधर जब नीतीश कुमार अपना नियुक्ति पत्र लेकर ट्रेनिंग के लिए भारतीय खाद्य निगम दिल्ली पहुंचा तो उसे पता चला कि ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं हुई है। यह सुनते ही उसे पैरो तले जमीन खिसक गयी। दिल्ली से वापस आने के बाद जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो पहले पति-पत्नी टालमटोल करने लगे और उसके बाद धमकी देने लगे।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित नीतीश कुमार की तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सोमवार प्रदोष व्रत पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440