पर्वतीय संस्कृति से रूबरू करायेगा उत्तरायणी मेला, 8 से प्रारम्भ मेले के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे उत्तराखण्ड के लोकगायक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भगवान सूर्य के उत्तरायण में जाने के अवसर पर कुमाऊं क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जहां एक ओर बागेश्वर में वृहद स्तर पर उत्तरायणी मेला लगता है वहीं कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी उत्तरायणी पर्व (uttarayani festival) को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में 8 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले उत्तरायणी मेले का शुभारम्भ न्याय के देवता गोलज्यू महाराज की पूजा के साथ शुरू होगा। वहीं 9 जनवरी को मेले का उद्घाटन भी किया जायेगा। 8 दिन तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव में जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति से क्षेत्र की जनता रूबरू होगी वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन नगर में सांस्कृतिक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। मेले को भव्य रूप देने का खाका तैयार किया जा चुका है।
उत्थान मंच प्रागंण में डॉ0 चन्द्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में यह तय हुआ कि आठ दिवसीय मेले में हर दिन महिलाओं, बच्चों की प्रतियोगिता के साथ लोकगीत, लोकनृत्य, छोलिया नृत्य व शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले को भव्य बनाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य के कई स्टार कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे जिसमें अमित गोस्वामी, हरेन्द्र कठायत, राकेश जोशी, अमित शर्मा, नीरज चुफाल, माया उपाध्याय, ललित, राकेश पनेरू, दीपा नगरकोटी, फौजी ललित मोहन जोशी, लता तिवारी, प्रकाश खनवाल अपनी गायकी से मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। बैठक में सांस्कृतिक संध्या के लिए सूचना संस्कृति विभाग से चल रही बात की भी चर्चा हुई। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण लिये हुए होंगे।
इधर मेला संयोजक पूरन भंडारी ने बताया कि मेला स्थल में लगभग 120 दुकानें लगायी जायेगी जिसमें स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दी गयी है। इसके अलावा मेला परिसर, झूले, फास्ट फूड के स्टाल भी लगेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मेला स्थल में चार सिक्योरिटी गार्ड भी लगाये गये हैं। रैली संयोजक त्रिलोक बनौली ने बताया कि इस बार नगर में निकलने वाली शोभायात्रा बेहद की खास और पर्वतीय सांस्कृतिक पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में हुकुम सिंह कुंवर, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा, गोपाल बिष्ट, देवेन्द्र तोलिया, एनबी गुणवन्त, विपिन चन्द्र, नेत्रबल्लभ जोशी, चन्द्रशेखर परगाई, विरेन्द्र गुप्ता, लीलालर पाण्डे, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, कैलाश जोशी, धर्म सिंह, मुन्नी जोशी, ज्योति पाठक व रितेश जोशी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440