अखबार ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। हल्द्वानी से अखबार लेकर बागेश्वर जा रही टाटा सूमो सोमेश्वर के पास सड़क से नीचे गिर गयी। इस हादसे में चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को तड़के हल्द्वानी से बागेश्वर को सूमो संख्या यूके 01टीए 2413 अखबार लेकर जा रही थी। रास्ते में कंट्रीवाइड स्कूल सोमेश्वर के पास वाहन अनियन्त्रित हो गयी और सड़क से करीब 7-8 मीटर नीचे जाकर एक पेड़ में अटक गयी। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों को हल्की-फुल्की चोटें लगी है। दुर्घटना की सूचना पर चीता मोबाइल के कानि सुंदर परिहार व संतोष यादव ने शीघ्र घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले जाकर उपचार कराया। घायलों में वाहन चालक मुकेश जोशी पुत्र शिवदत्त जोशी निवासी जाखन देवी अल्मोड़ा तथा अर्जुन रावत पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा थे।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440