हल्द्वानी में वाहन चोरों ने दी दस्तक, कालेज गेट पर खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के एमबीपीजी कालेज गेट के बाहर खड़ी बाइक पर वाहन चोरों ने हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दी है। पीड़ित बाईक स्वामी ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

सुरभी कॉलोनी मल्ली बमोरी निवासी भावेश बिष्ट पुत्र मधन सिंह ने सौंपी तहरीर में कहना है कि बाइक संख्या यूके 04ए के 5940 सवार होकर 25 अगस्त को कालेज गया था। उसने अपनी बाईक कालेज के गेट के पास खड़ी कर वह अन्दर चला गया। जब वह कुछ देर बाद कालेज से बाहर आया तो उसके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई उसने देखा कि उसकी बाईक वहां से गायब थी। पीड़ित ने आस पास के लोगो से बाइक के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

मामले की तहरीर भावेश ने कोतवाली पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। vehicle thieves

यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Vehicle thieves knocked in Haldwani, hands cleaned on bike parked at college gate

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440