नंगे पैर घूमना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें चौंकाने वाली बातें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर आपको घर में नंगे पैर घूमने की आदत है तो इससे हेल्थ को कई फायदे हो सकते हैं। दिनभर में कुछ देर नंगे पैर चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। बचपन में हम सभी जाने अनजाने में नंगे पैर खूब भागे-दौड़े हैं। बड़े होने के साथ यह आदत बदल गई क्योंकि नंगे पैर चलने की जगह हम अपनी सुविधा के हिसाब से चप्पल या जूते पहनने लगेै हम जब भी नंगे पैर चलते हैं तो हमारे पैरों की स्किन सीधे धरती से कनेक्ट होती है, जिससे हेल्थ पर काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। नंगे पैर चलने से एक्यूपंक्चर काफी एक्टिव हो जाता है, जिससे पूरा शरीर भी एक्टिव हो जाता है। हालांकि इन सबके बीच नंगे पैर चलने के कई दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं. इस बारे में बड़ी बातें जान लीजिए।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नंगे पैर चलने के फायदे
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक नंगे पैर चलने से आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से शरीर की सूजन कम हो सकती हैं। नंगे पैर चलने से दिल हमेशा सेहतमंद रहता है। नंगे पैर चलने से शरीर से कोलेस्ट्रोल की समस्या कम हो सकती है। ऐसा करने से टेंशन को दूर किया जा सकता है।

इम्यूनिटी भी होती है मजबूत
आपको जानकर हैरानी होगी कि नंगे पैर चलने से इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती है। पुराने दर्द को ठीक करने के लिए नंगे पैर चलना फायदेमंद हो सकता है. नंगे पैर चलने से नींद से जुड़ी समस्या कम होती है। आंखों की रोशनी तेज करने के लिए भी ऐसा करना अच्छा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

नंगे पैर चलने के नुकसान
नंगे पैर चलने से इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। नंगे पैर चलने से हो हुकवर्म इंफेक्शन होने के संभावना अधिक रहती है क्योंकि इस कीड़े का लार्वा पैरों की स्किन से बॉडी में एंटर कर सकता है। स्विमिंग पूल, लॉकर रूम, जिम और बीच जैसी जगह पर नंगे पैर चलने से बचना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440