उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बारिश के भी आसार

खबर शेयर करें

चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। विभाग की मानें तो आने वाले घंटों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दूसरी ओर हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून से लगे क्षेत्रों में उष्ण लहर यानी हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

राजधानी देहरादून में दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -   सातू के व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हीट वेव से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   चरक जयंती पर आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर हुआ मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के अनुभव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440