थकान, नींद, ऊर्जा आदि के लिए रात को सोने से पहले पैरों को धोने से मिलते हैं क्या – क्या फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई बार हम सुनते हैं कि लोग दिन भर काम करने के बाद इतनी थकावट का सामना करते हैं कि अपनी नींद भी पूरी नहीं ले पाते हैं और ना ही अगले दिन फ्रेश महसूस कर पाते हैं। अपनी नींद की समस्या को दूर करने के लिए लोग न जाने कितने तरीकों को अपनाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि थकान, नींद, ऊर्जा आदि के लिए रात को सोने से पहले पैरों को धोना अच्छा विकल्प साबित होता है। अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले अपने पैरों को अच्छे से धोता है तो उससे सेहत को कई फायदे होते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में सोने से पहले पैरों को धोने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

पैरों की मांसपेशियों के लिए आरामदायक –

हमारे शरीर का पूरा भार हमारे पैरों पर होता है। ऐसे में पैरों में अकड़न या अपने जैसी समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है। रात को सोने से पहले अगर आप पैरों को धोएं तो इससे न केवल आपके पैरों की मांसपेशियों को राहत मिलेगी बल्कि जोड़ों के दर्द में भी आपको आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   इंदिरा नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को बांटी स्टेशनरी और लाभार्थियों को मिली महालक्ष्मी किट

एनर्जी का स्रोत –
रात को सोने से पहले अगर व्यक्ति पैर को धोता है तो इससे ना केवल उसके ब्रेन को शांति मिलती है बल्कि व्यक्ति काफी रिलैक्स भी महसूस करता है। पूरे दिन जब हमारे पैर चलते रहते हैं ऐसे में पृथ्वी की सतह के संपर्क में रहकर गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में रात को सोने से पहले पैर धोना जरूरी होता हैै।

शरीर का तापमान होता है सही-
रात को सोने से पहले अगर आप पानी से पैरों को धो रहे हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान भी नियंत्रण में आता है। आयुर्वेद में भी रात को सोने से पहले पैर धोने की सलाह दी जाती है। इससे न केवल नींद अच्छी आती है बल्कि व्यक्ति फ्रेश भी महसूस करता है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत 5 प्रमुख पदों पर जीत

थकान को मिटाए-
दिनभर की भागदौड़ में हमारे पैरों पर काफी तनाव आ जाता है। ऐसे में आपको इससे बचने के लिए सोने से पहले अपने पैरों को तनाव से दूर कर सकते हैं. साथ ही साथ पानी के इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा भी कोमल हो जाती है। जब व्यक्ति पूरे दिन की धूल मिट्टी और गंदगी पैरों पर लिए बिस्तर पर आता है और उसी के साथ सो ही जाते है। इससे पहले कि त्वचा भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है. इसलिए सोने से पहले अपने पैरों को पानी से जरूर साफ करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440