धूप में झुलसी हुई स्किन पर क्या लगाएं जिससे सारी टैनिंग हो जाए दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के आते ही एक टेंशन अधिकांश लोगों को सताने लगता है। ये टेंशन की रंगत बदल जाती है और टैनिंग नजर आने लगती है। इस टैनिंग से बचने के लिए हो सकता है आप अलग अलग तरह के कॉस्मेटिक का उपयोग करते हैं। उसके बाद शायद उनके इस्तेमाल पर पछतावा भी हो कि हो उन प्रोडक्ट्स को आपने क्यों यूज किया। क्योंकि, झुलसी हुई स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए सूरज की रोशनी में एक्सपोज हुई स्किन पर बहुत सोच समझ कर कोई भी चीज इस्तेमाल करना चाहिए।

झुलसी हुई स्किन पर क्या लगाएं

एलोवेरा जेल
एलोवेरा एक ऐसा जेल तो अधिकांश लोगों की स्किन को सूट कर जाता है। इस जेल की खास बात ये है कि ये चेहरे पर ग्लो तो लाता ही है स्किन को ठंडक भी देता है। इस जेल से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा तब तक करें जब तक एलोवेरा पूरी तरह स्किन में एब्जॉर्ब नहीं हो जाता। इस जेल की मदद से टेनिंग भी कम होगी।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

ककड़ी का रस
ककड़ी का रस आपके शरीर को और स्किन को बाहर से ही नहीं अंदर से भी हाइड्रेट रखेगा। ककड़ी के रस की खास बात ये भी है कि इस आप पिएं या चेहरे पर लगाएं, ये दोनों ही सूरतों में स्किन को ठंडक देता है। ककड़ी के एक टुकड़े से चेहरे को स्क्रब करें. कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण काफी ज्यादा होते हैं। चेहरे पर शहद लगाने से चेहरा मॉश्चराइज होता है साथ ही टैनिंग भी रिमूव होती है। शहद लगाने से झुलसी हुई स्किन को राहत मिलती है साथ ही स्किन के डैमेज सेल्स भी रिपेयर होते हैं।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

कच्चा दूध
कच्चे दूध में दो तीन बूंद गुलाब जल मिला लें। कच्चा दूध स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल चेहरे को मॉइश्चराइज करता है। इस कॉम्बिनेशन को लगाने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है और ग्लो भी आता है।

चाय का पानी
चाय पीने से जितनी ताजगी मिलती है, उसे चेहरे पर लगाने से भी स्किन को उतना ही फ्रेश फील होता है। लेकिन इस चाय में दूध मिक्स नहीं होना चाहिए। पानी में चाय पत्ती डालकर उबालें और फिर ठंडा कर लें। रूई की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। इस पानी से स्किन की कंडिशनिंग होती है और झुलसी हुई स्किन हेल्दी बनती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440