दीपावली की खरीदारी को पैसे मिलने में हुई देरी तो, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जुटी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। दीपावली पर्व के अवसर पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक परिवार के लिए यह पर्व दुखद घटना में बदल गया। संजय नगर निवासी 27 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली, जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक बचपन से अपनी बुजुर्ग बुआ के साथ बिंदुखत्ता में रहता था और उनकी देखभाल करता था। घटना वाले दिन युवक ने दीपावली की खरीदारी के लिए बुआ से पैसे मांगे थे, लेकिन आधार कार्ड मिलने में देरी होने से युवक नाराज हो गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो उसकी बुआ ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक कमरे में मृत पड़ा था. जिसकी सूचना कोतवाली लालकुआं पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की मां और भाई पहाड़ में रहती हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि युवक डिप्रेशन से पीड़ित था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440