शीतकालीन वृक्षारोपण अभियान: 30 जनवरी को नथुवाखान (रामगढ़) में निःशुल्क वितरित होंगे अखरोट के पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामगढ़ डेस्क। शीतकालीन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी को नैनीताल जनपद के रामगढ़ क्षेत्र स्थित नथुवाखान में ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इच्छुक ग्रामीण अपनी भूमि पर रोपण हेतु यहां से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पूर्व 27 जनवरी 2026 को नैनीताल जिले के सुयालबाड़ी में आयोजित जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान भी ग्रामीणों को अखरोट के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से 300 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। आयोजन विधायक माननीय सरिता आर्या एवं राज्यमंत्री माननीय नवीन वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें आम जनता की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी गोस्वामी सहित अनेक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, सिंचाई एवं समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के समापन पर अखरोट के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें -   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जहीर अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश प्रवक्ता

इस अवसर पर पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने विधायक सरिता आर्या एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राज्यमंत्री माननीय नवीन वर्मा का धन्यवाद करते हुए उन्हें सरल स्वभाव का कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि बताया। साथ ही उनके निजी सचिव विष्णु, स्टाफ सागर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का पौध वितरण व्यवस्था में सहयोग के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   एसआईआर को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, मनोज रावत बोले- लाखों मतदाताओं के नाम काटने की साजिश

डॉ. पंत ने बताया कि 20 फरवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में इसी प्रकार के पौध भेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440