महिला ने लगाया पति व सास पर मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पति व सास पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई है। कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी राधा ने काठगोदाम थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर कहा है कि उसका पति कृष्णा व सास हीरा देवी आये दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। आरोप है कि बीते दिवस भी उक्त लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला किया गया। साथ ही उसका गला घोंटा गया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझ कर नाले में फेंक दिया गया। होश में आने पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440