घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विरोध पर आरोपी ने मारपीट भी की। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के काबुल का बगीचा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा है कि बीते दिवस जब वह घर में अकेली थी तो मौका पाकर इंद्रानगर बरसाती नहर में रहने वाला शाहरूख उर्फ चैटा मलिक पुत्र अमीर अहमद घर में घुस गया। आरोप है कि शाहरूख ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। इसलिए वह उसे नुकसान पहुंचा सकता है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440