नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ से आहत महिला फंदे में झूली, मौत, यह पूरा मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूएस नगर/रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ से आहत महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। इस बीच पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की बात भी सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले में महिला अपने पति और एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बाहर गया था, बच्चे भी घर पर नहीं थे। शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर में पंखे की कुंडी में चुन्नी के सहारे लटककर जान दे दी।

पति का आरोप है कि बीती 22 मई को पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने युवक से बात की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शाम को बाजार चौकी में दोनों पक्ष पहुंचे। पुलिस ने युवक को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें -   त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार, हापुड़ निवासी युवक की मौत, दो घायल

आरोप है कि इस घटनाक्रम से उनकी पत्नी परेशान थी। इसके चलते पत्नी ने आत्महत्या की है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपों के संबंध में जांच की जाएगी। मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी भी हो गई। महिला के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

Woman hurt by molestation of minor daughter hangs herself, dies, this is the whole matter

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440