देहरादून में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल, आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में सक्रिय हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करायाजा रहा है। साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
वहीं, डीआइजी अरुण मोहन जोशी और एसपी देहात परमेंद्र डोभाल थानाध्यक्ष मामले में प्रगति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से बचते बचाते देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440