

समाचार सच, हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही कई महिलाओं का सम्मान हुआ। इस दौरान समारोह में नटराज नृत्य कला केंद्र व सुनीता कोठियाल एकेडमी के बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या व नारी शक्ति पर भावविभोर प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।






यहां लालडांट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह तथा सीओ विभा दीक्षित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का उच्च स्थान है। संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने के कार्य को उत्त्तम कार्य बताया।
मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि समाज मे महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना होगा तभी वह आत्म विश्वास के साथ आत्म निर्भर हो सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल ने समस्त अतिथियों व आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा संस्था के क्रिया-कलापों से अवगत करवाया।
नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित:
हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ विभा दीक्षित, समाजसेविका शांति जीना, लेखिका व कवियत्री मंजू पांडे उदिता, नृत्य कोरियोग्राफर वंदना शर्मा, समाजसेविका अलका जीना व मेधावी विद्यार्थी नेहा बिष्ट हुई सम्मानित।
कार्यक्रम का संचालन एंकर एवं पत्रकार रिम्पी बिष्ट ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, संरक्षिका लीला मनराल, उपसचिव रमेश चंद्र, हेमा चिलवाल, कंचन शर्मा, दीपा जोशी, कमला जोशी, रीता पांडे, लीला कोठारी, मधु बिष्ट, पावर्ती किरौला, कुसुम दिगारी, पुष्पा उप्रेती, बीना पाठक, उर्मिला परिहार, ममता जोशी, गीता पंत, विमला कांडपाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440