हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का विशेष धार्मिक महत्व है, लेकिन मंगलवार का दिन विशेष रूप से बजरंगबली हनुमान जी को समर्पित माना गया है। धार्मिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

हनुमान जी को शक्ति, पराक्रम, भक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वे मंगल ग्रह के अधिपति हैं और इनकी कृपा से व्यक्ति को नौकरी, व्यवसाय, निवेश, और कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में सफलता मिलती है। यहां कुछ प्रमुख उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें मंगलवार के दिन करने से हनुमान जी की विशेष अनुकंपा प्राप्त हो सकती है।

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
यदि आप जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व चाहते हैं, तो मंगलवार को राम दरबार के साथ हनुमान जी की पूजा करें और ष्राम रक्षा स्तोत्रष् का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि यह स्तोत्र व्यक्ति को हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है और मानसिक बल प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बूंदी के लड्डू का भोग
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। मंगलवार के दिन उन्हें बूंदी का भोग अर्पित करना बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि यदि कोई भक्त लगातार 5 या 7 मंगलवार यह भोग अर्पित करता है, तो उसके जीवन में आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है और ऋण व दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।

विशेष मंत्र का 108 बार जाप
मंगलवार के दिन ‘ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ इस बीज मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। यह मंत्र मंगल ग्रह को शांत करता है और भय, दुर्घटनाओं, और कानूनी समस्याओं से रक्षा करता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनकी कुंडली में मंगल दोष है।

हनुमान चालीसा का पाठ और दीपदान
मंगलवार को शाम के समय देसी घी का दीपक जलाकर हनुमान जी के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय मानसिक अशांति, डर और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही, व्यापार और करियर में आने वाली बाधाएं भी हटने लगती हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लाल फल और फूल अर्पित करें
मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग अर्पित करना अत्यंत फलदायक होता है। लाल कपड़े पहनें और पूजा में लाल फूल (गुड़हल या गुलाब) तथा लाल फल (सेब, अनार, आदि) चढ़ाएं। इससे सौभाग्य, सम्मान और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।

मंगलवार के लाभकारी परिणाम

  • मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।
  • कोर्ट केस या सरकारी अड़चनों में सफलता मिलती है।
  • पारिवारिक कलह और आर्थिक संकट समाप्त होते हैं।
  • आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

उपाय

  • संकटमोचन हनुमान जी के मंदिर में जाकर ‘सिंदूर’ अर्पित करें।
  • गरीबों को मंगलवार को लाल वस्त्र या भोजन दान करें।
  • हनुमान जी के मंदिर में केले या गुड़ का वितरण करें।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440