यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, छह माह खरसाली में होंगे दर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर शीतकाल के लिए बंद हो गए। भैयादूज के दिन मुहुर्तानुसार केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होते हैं। इससे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। गंगोत्री के कपाट सोमवार को अन्नकूट पर्व के दिन बंद हुए थे। तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने शेष हैं जो 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरियाली का महाअभियान: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लगेंगे 500 पौधे, फल उद्यान और मिश्रित वन विकसित कर परिसर को बनाया जाएगा हरित मॉडल

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हुए. कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली यमुना के मायके खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। अब शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन खरसाली में कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

बता दें कि यमुना नदी यमराज की बहन मानी जाती हैं। सुबह खरसाली से यमुना के भाई शनि महाराज यमुना को लाने के लिए यमुनोत्री आते हैं और फिर यमुना की उत्सव डोली यात्रा के साथ खरसाली लाई जाती है। इस मौके पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे और भजनों से भावविभोर भक्तिरस में डूबते-उतराते दिखे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440