
समाचार सच, देहरादून। पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है। फिलहाल आज बुधवार 08 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम है। देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही चटक धूप खिल गई। इससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं, सुबह, शाम और रात को सर्दी जरूर है, लेकिन ये सर्दी भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में अब सर्दी से राहत दिखती नजर आ रही है।
वहीं बता दें, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 09 फरवरी से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर और टिहरी व देहरादून के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 10 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, 11 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 09 और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर और टिहरी व देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। ऐसे में इन जिलों में मौसम का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों सर्दी का असर कम होता नजर आ रहा है। बुधवार आठ फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। नौ फरवरी को तापमान बढ़ेगा और 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान गोता लगाएगा और न्यूनतम तापमान एकाएक कम हो सकता है।
जबकि 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहेगा। वहीं, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है। इसके बाद फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री, 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है।
Yellow alert issued for next two days in Uttarakhand, forecast of rain and snowfall from tomorrow






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440