योग ही हमारे जीवन का मूल आधार : प्रोफेसर दुर्गेश पंत

खबर शेयर करें

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

समाचार सच, देहरादून। विश्व योग दिवस 2020 के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2020 को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए यूसर्क के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया की योग ही हमारे जीवन का मूल आधार है और भारतीय जीवन पद्धति योग आधारित ही है। वर्तमान कोरोना काल में योग दिवस का कार्यक्रम सामूहिक एकत्रीकरण का न होकर ना होकर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है ताकि हम सभी लोग अपने घर पर ही रह कर परिवार के संग योग कर सकें।

प्रोफेसर पंत ने बताया कि यूसर्क द्वारा स्वास्थ्य विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत योग को भी जोड़ा गया है ताकि आम जनमानस योग के द्वारा स्वस्थ रह सकें । कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हल्द्वानी से शीतल तिवारी, हर्षिता तिवारी, रूबी तिवारी और आकांक्षा राणा ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए सभी 65 लोगों को घर परिवार के साथ योग करने का प्रशिक्षण दिया एवं विभिन्न प्रकार के योग आसन आदि को करके दिखाते हुए उनका महत्व भी समझाया।

आकांक्षा राणा ने बताया की किस प्रकार योग की विभिन्न क्रियाएं की जाती हैं उन्होंने कुर्सी योग को विशेष रूप से समझाया एवं करना भी सिखाया। शीतल तिवारी ने बताया की विभिन्न योग आसनों में स्वास को गहरा लेना, रोकना एवं धीरे धीरे धीरे धीरे छोड़ना आदि का बहुत ही सकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है । रूबी तिवारी ने बताया कि विभिन्न योगासन विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में किस प्रकार महत्वपूर्ण रूप से सक्षम होते हैं ।

श्री सुधीर पंत ने योग के पौराणिक महत्व को समझाया कार्यक्रम में श्री प्रहलाद अधिकारी ने बताया कि विभिन्न योगों को करने से पहले प्रशिक्षण लेना आवश्यक होता है जिससे योग को सही प्रकार से किया जा सके। आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड के अलावा अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, दिल्ली के साथ साथ अमेरिका, फिलीपींस, दुबई आदि से भी विभिन्न प्रतिभागी जनों द्वारा प्रतिभाग कर योग को किया गया।

कार्यक्रम में यूसर्क के वैज्ञानिकों डॉ भवतोष शर्मा, डॉ ओम प्रकाश नौटियाल, डॉ मंजू सुंदरियाल, डॉ राजेंद्र सिंह राणा के साथ-साथ आईसीटी टीम के उमेश जोशी, ओम जोशी, राजदीप जंग सहित 65 लोगों द्वारा ऑनलाइन योग किया गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक यूसर्क प्रोफ़ेसर दुर्गेश पंत ने उपस्थित प्रतिभागियों से योग को प्रतिदिन करने एवं अपने जीवन का हिस्सा बनाने के साथ-साथ इसको दूसरों को भी सिखाने का आह्वान किया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440