डीआईजी कुमाऊं बने योगेंद्र सिंह रावत, कई जनपद के कप्तानों को किया इधर से उधर, दो मिनट में देखिए ट्रांसफर की लिस्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर चल रही चर्चा चल रही थी। ऐसे में आज बुधवार की देर शाम को 8 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव करते हुए आदेश शासन से जारी कर दिया गया। शासन की तरफ से जारी आदेश में कई जिलों के कप्तानों को इधर से उधर किया गया हैं। इसके साथ ही अब योगेंद्र सिंह रावत डीआईजी कुमाऊं होंगे।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Yogendra Singh Rawat became DIG Kumaon, transferred captains of many districts, see the list of transfers in two minutes…

शासन से जारी आदेश में 8 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। उसमें पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे भी शामिल हैं। नीलेश आनंद भरणे को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से हटाते हुए अब पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अब योगेंद्र सिंह रावत कुमाऊं में डीआईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर को भी हटाते हुए उन्हें अब पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

शासन से जारी लिस्टः

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440