डिहाइड्रेशन से मिनटों में मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। डिहाइड्रेशन की दिक्कत होना आम बात है। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसमें ब्लड प्रेशर कम हो जाना, सांसों का तेज चलना, होंठ और जीभ का सूख जाना, कब्ज़, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, कमज़ोरी और थकान जैसी दिक्कतें शामिल हैं। डिहाइड्रेशन के चलते आपको इन परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए आप इन घरलू तरीकों को अपना सकते हैं।

सौंफ का पानी
डिहाइड्रेशन की दिक्कत को दूर करने के लिए आप सौंफ की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ को एक लीटर पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करके दिन में तीन से चार बार तक इसका सेवन करें। सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है और यह डिहाइड्रेशन के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है।

तुलसी पत्तों का रस
तुलसी डिहाइड्रेशन की दिक्कत को कम करने में आपकी मदद करेगी। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर इसकी दो बूंदों को एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार पियें। आप चाहें तो आप बाजार में मिलने वाले तुलसी सत्व को भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी में औषधीय गुण होते हैं ये डिहाइड्रेशन होने पर बॉडी टैम्परेचर को ठंडा बनाये रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अगस्त 2026, गुरुवार | पूर्णिमा व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

गन्ने का जूस
गन्ने का जूस डिहाइड्रेशन की दिक्कत को दूर करने में काफी मदद करता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप गन्ने के रस में एक कप पानी मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 1 सितंबर तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गिलोय का जूस
डिहाइड्रेशन की दिक्कत को दूर करने के लिए आप गिलोय के जूस का सहारा ले सकते हैं। ये पाचन से जुड़े इंफेक्शन को दूर करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप गिलोय का रस दो चम्मच लेकर इसमें इतना ही पानी मिलाकर दिन में एक बार इसका सेवन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440