समाचार सच, देहरादून। ओल्ड मसूरी मार्ग पर एक युवक पैर फिसलने से खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गयी। जबकि बचाने के चक्कर में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को दोनों युवकों खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और उक्त युवकों तक पहुंची। इसमें से एक युवक विनीत चौधरी (35) पुत्र बिल्लू निवासी सुभाष नगर बणत शामली की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा युवक कपिल चौधरी (30) पुत्र ब्रजपाल निवासी सुभाष नगर बणत शामली घायल अवस्था में मिला। घायल को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















