भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जहीर अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश प्रवक्ता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल के तहत नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता जहीर अंसारी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है, जिसमें जहीर अंसारी का नाम प्रदेश प्रवक्ता के रूप में शामिल किया गया है।

जहीर अंसारी पूर्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव और लंबे समय से किए जा रहे राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर जहीर अंसारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर हथियारबंद धावा, लाखों की रकम और सोने के जेवर लूटे, पुलिस ने चार टीमें लगाईं

अंसारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जनहित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और अल्पसंख्यक मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वह पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

जहीर अंसारी की नियुक्ति की खबर के बाद हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440