घरेलू नुस्खे जो कि आपके शरीर के दर्द को दूर कर देते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ज्यादातर लोगों को मसल से या फिर शरीर में दर्द होने की परेशानी हो रही है। कई बार काम से घर लौटने में शरीर में दर्द होने लगता है। शरीर के हिस्से में मसल्स टिशू होते हैं जिसकी वजह से मसल्स का दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में होने लगता है। यह दर्द बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकता है. इस दर्द से बिल्कुल घबराने की आपको जरूरत नहीं है। मौसमी बदलाव के कारण भी शरीर में दर्द होता है. इसके अलावा देर तक खड़े रहने ज्यादा चलने या फिर व्यायाम करने से भी शरीर में दर्द होता है। कई बार में दर्द स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन या विटामिन डी की कमी से भी होता है। इस तरह के दर्द को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत ही अच्छे रहते हैं। चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो कि आपके शरीर के दर्द को दूर कर देंगे।

चेरी- आपको बता दें कि चेरी में बहुत ही ज्यादा मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो मसल पेन या फिर बॉडी पेन को कम करती है। रोजाना चेरी का सेवन करने से मसल पेन या फिर बॉडी पेन में राहत मिलती है। इसके अलावा चेरी के जूस में एंथोसाईनीन हिग्मेंट्स होते हैं जिनसे आपके हाथ और पैर का दर्द भी कम होता है।

गर्म चीज से करें सिकाई- मसल्स के कठोरपन को कम करने के लिए गर्म चीजों से सिकाई करना बेहद असरदार होता है। ऐसे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर में खून के प्रवाह को बढ़ाने का यह सबसे आसान तरीका है। शिकायत करने से शरीर का दर्द ठीक होने लगता है। साथ ही सिकाई के लिए आप हीटिंग पैक का यूज भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी SSP दफ्तर हंगामे पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र में हिंसा और अभद्रता की कोई जगह नहीं’

अदरक- शरीर में विटामिंस की कमी होने की वजह से भी शरीर में दर्द होने लगता है। विटामिन बी12 और डी की कमी से आपको दिनभर थकान महसूस होती है। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप अपने डाइट में फूड शामिल करें, जिसमें अधिक मात्रा में विटामिंस पाए जाते हैं ताकि आपकी बॉडी में पेन ना हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दिखी पहाड़ की संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर, ‘झोड़ा उत्सव’ में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440