समाचार सच, हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने सिटी फॉरेस्ट में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 फूलदार एवं फलदार पौधे रोपे गए।
पौधारोपण कार्यक्रम डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर-हल्द्वानी उमेश चंद तिवारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ ‘गो ग्रीन गो क्लीन’ के मनोज नेगी एवं उनकी टीम तथा पुनर्नवा महिला समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समिति की अध्यक्ष लता बोरा ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में समिति की सचिव शांति जीना सहित यशोदा रावत, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, रेखा रावत, जया बिष्ट, प्रेमा व्रजवासी, निर्मला बहुगुणा एवं मंजू बनकोटी मौजूद रहीं। सिटी फॉरेस्ट में रोपे गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी मनोज नेगी और उनकी टीम द्वारा संभाली जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



