महिला, बुजुर्ग व बच्चों के प्रति प्रशासन रखे सहानुभूति: मतीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोरोना के नाम पर प्रशासन व पुलिस द्वारा हो रहे उत्पीड़न पर अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि माना कोरोना एक खतरनाक बीमारी है पूरा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया इससे भयतीत है जिसको लेकर आज लोग बाग इसके लक्षणों से भी भली भांति परिचित हो चुके हैं तथा हर व्यक्ति चौंकन्ना है। लेकिन प्रशासन व पुलिस जिस तरह रवैया अपना रहे हैं वह निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी में हमें बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है न कि इस बात की देर रात घरों में जाकर बच्चों, बुजुर्गाें व महिलाओं को परेशान किया जाय। इस तरह के कृतज्ञ पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए यदि ऐसा हुआ तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
श्री सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव वाले व्यक्ति एवं उनके परिवारों को ऐसे समय में सहानुभूति की आवश्यकता होती है न कि उत्पीड़न की। उन्होंने जनता से भी अपील करी है कि यदि किसी भी व्यक्ति में इसके लक्षण दिखते हैं तो उसे अविलम्ब अपना टेस्ट करवा लेना चाहिए ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440