कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर नींद न आने की समस्या को काबू में किया जा सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। नींद न आने की समस्या बहुत से लोगों में देखी जाती है। कई लोग रातभर करवटे बदलते हुए वक्त गुजार देते हैं, तो कई लोग गहरी नींद न लगने से परेशान रहते हैं। स्थिति बिगड़ने पर बहुत से लोग नींद के लिए दवाइयां लेनी शुरू कर देते हैं जो कि लंबे अर्से तक लेने से दुष्प्रभाव छोड़ती है। ऐसे में कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर नींद न आने की समस्या को काबू में किया जा सकता है।

नींद अगर ठीक से नहीं आती है तो दिनभर सुस्ती, थकान महसूस होती है। मेंटल स्ट्रेस भी इसके चलवे होने लगता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो नींद लाने में मदद कर सकते हैं।

इन तरीकों को आज़माएं

सोने से पहले की एक्टिविटीज़ –
रात में सोने से पहले की जाने वाली रेगुलर एक्टिविटीज़ दिमाग को सोने का संकेत देती हैं। जैसे ब्रश करने के बाद सोना, स्किन केयर, बिस्तर ठीक करना आदि। रोज़ एक जैसी दिनचर्या पालन करने से दिमाग को फील होता है कि सोने का वक्त हो गया है और नींद महसूस होने लगती है।

गहरी सांसें –
रात में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग तनाव और चिंता की वजह से रात में नहीं सो पाते हैं। ऐसे में सोने से पहले आंखें बंद कर गहरी सांसे लेना फायदेमंद हो सकता है। बिस्तर पर लेटे-लेटे भी गहरी सांसे लें सकते हैं और उन पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ वक्त में ही नींद आ जाएगी।

लेखन करें –
आपको अगर नींद न आने की समस्या है तो सोने से पहले कुछ लिखने की आदत डालें। रात में कुछ लिखने पर दिमाग के ज्यादातर विचार कागज में उतर जाते हैं और दिमाग बहुत हद तक शांत हो जाता है। इससे बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

लाइट फूड –
रात में अगर हैवी फूड खाने की आदत है तो ये भी नींद को खराब करने का काम कर सकती है। कोशिश करें कि रात में हमेशा हल्का भोजन ही करें। मीठी चीजें, प्रोसेस्ड कार्बाेहाइड्रेट, कैफीन वाली चीजों के सेवन से बचें। रात में स्मोकिंग, ड्रिंकिंग से दूरी बनाएं।

स्क्रीन टाइम –
बहुत से लोगों को देर रात तक टीवी, मोबाइल देखने की आदत होती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी नींद को प्रभावित करता है। सोने से कम से कम एक घंटे पहले से मोबाइल देखना बंद कर दें। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद को प्रभावित करती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440