भुट्टे के बाल के गुणों के बारे में जानने के बाद आप इसे फेंकना भूल जाएंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बारिश के मौसम में गर्मागर्म भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता है। रिमझिम बारिश हो और आपके हाथ में गर्मागर्म नींबू लगा हुआ भुट्टा होए तो बारिश का मजा ही दुगना हो जाता है। भुट्टा स्वाद के साथ-साथ हेल्थ में भी काफी रिच होता है। दरअसलए भुट्टे में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इसे अपनी डाइट में जरूरी शामिल करते हैंए लेकिन क्या आप जानते हैं किए भुट्टे के साथ-साथ भुट्टे के बाल भी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। जी हां दरअसल। भुट्टे के बाल भी कई गुणों से भरपूर होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं भुट्टे के बाल के गुणों के बारे में जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें फेंकना भूल जाएंगे।

भुट्टे के बाल के फायदे –

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
भुट्टे के बालों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये सेल्स को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने का काम करते हैं। दरअसलए फ्री रेडिकल्स के नुकासन की वजह से ही कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
स्टडी में साफ हुआ है कि भुट्टे के बालों में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। ऐसे में भुट्टे के बाल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जोो डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

ब्लड प्रेशर करे कम
भुट्टे के बाल ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में कारगर हो सकते हैं। दरअसल, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके इलाज के लिए भी भुट्टे के बाल काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

कितना सेवन फायदेमंद
शोध में ये साफ हुआ है कि भुट्टे के बालों का सेवन व्यक्ति को अपने शरीर के वजन के हिसाब से करना चाहिए। एक किलोग्राम पर 10 ग्राम भुट्टे के बालों का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन के लिए आप इसे सप्लीमेंट या चाय के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440