नगर आयुक्त द्वारा दिये आश्वासन के बाद गुरूवार की रात को व्यापारियों का आंदोलन हुआ स्थागित

खबर शेयर करें

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने हर्षवर्द्धन पांडे को जूस पिलाकर आमरण अनशन किया समाप्त

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की बदलहाल सड़कों का अब जल्द ही कायाकलप होगा। उक्त आश्वासन आज गुरूवार की रात को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दिये। जिसके बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे जिला महासचिव हर्षवर्द्धन पाण्डे को जूस पिलावा का उक्त आंदोलन को स्थागित कर दिया। संगठन ने चेताते हुए कहा कि अगर नगर आयुक्त द्वारा दी गयी सड़क सुधारीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं होती है तो उनका आंदोलन पुनः चालू हो जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

आपको बता दें कि नगर बदहाल सड़कों के सुधारीकरण को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट विगत चार दिनों से बुधपार्क में भूख हड़ताल पर थे। नगर निगम की मूर्कदर्शिता के चलते आज गुरूवार को आक्रोशित व्यापारियोें ने जूलूस निकाल कर नगर आयुक्त का घेराव किया। जिस एक घंटे चली वार्ता में कोई हल निकलने के बाद व्यापारीगण वापस अनशन स्थल पर पहुंच गये। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस टीम द्वारा जबरन भूख हड़ताल में बैठे सौरभ भट्ट को उठवा लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर इसके बाद जिला महासचिव हर्षवर्द्धन पाण्डे ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए स्वयं भूख हड़ताल पर बैठ गये थे।

देर सायं जब संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त से वार्ता कर सड़को के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। नगर आयुक्त द्वारा सभी सड़को के सुधारीकरण की बात कहीं। जिससे प्रदेश नेतृत्व ने संतुष्टि जताते हुए गुरूवार की रात को ही आंदोलन स्थल में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री दिगंबर वर्मा ने भूख हड़ताल पर बैठे हर्ष वर्द्धन पांडे को जूस पिलवा कर आंदोलन को स्थागित करवाया।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

संगठन के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि भविष्य में यदि नगर आयुक्त द्वारा दी गयी सड़क सुधारीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गई तो पुनः आंदोलन चलाया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
भूख हड़ताल स्थागित करते समय जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, युवा जिला महामंत्री मधुकर बनोला, हेमंत भय्यू, अतुल प्रताप सिंह, सोनू बिनवाल सहित व्यापारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440