अपराजिता के फूल से दूर हो सकती है स्ट्रेस, नींद, अनिद्रा, पीरियड्स जैसी समस्याएं, हरएक को जानने चाहिए इसके फायदे!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अपराजिता के फूल (बटरफ्लाई पी) नीले या सफेद रंग के होते हैं। यह फूल न केवल सुंदरता के लिए फेमस हैं, बल्कि धार्मिक नजर और आयुर्वेदिक मेडिसिन में भी इसका खास महत्व है इसके सेवन और इस्तेमाल से सेहत को कई लाभ फायदे होते हैं।

हिंदू धर्म में अपराजिता का महत्व
हिंदू धर्म में इसे बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि अपराजिता के प्लांट को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है, क्योंकि यह कई देवी-देवताओं को प्रिय हैं अपराजिता के फूल भगवान शिव, भगवान विष्णु, मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, शनि देव और हनुमान जी को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और देवी-देवताओं की खास कृपा प्राप्त होती है।

अपराजिता के आयुर्वेदिक गुण
अपराजिता का फूल केवल धार्मिक नजर से शुभ ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों का भंडार भी है। आयुर्वेद में इसके फूल, पत्ते और जड़ का इस्तेमाल अनेक बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं।

यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई

ऐसे करें अपराजिता के फूल का इस्तेमाल
आयुर्वेद में अपराजिता के फूल के कई इस्तेमाल बताए गए हैं, जिनमें से कुछ निम्न हैं-

  • अपराजिता के फूलों में नेचुरल एंथोसायनिन वर्णक पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी है।
  • अपराजिता के फूल और जड़ का इस्तेमाल मेमोरी पावर बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव करने में मददगार होता है। यह स्ट्रेस, चिंता और अनिद्रा को दूर करता है।
  • पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग या इरेगुलर पीरियड्स की समस्या में अपराजिता का फूल इस्तेमाल किया जाता है।
  • अपराजिता आंखों के लिए भी फायदेमंद है और कंजेक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • अपराजिता के फूलों में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन रोकने और घाव जल्दी भरने में मददगार होते हैं।
    -अपराजिता के फूल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह वजन घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने का भी काम करती है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440