
Apples are rich in vitamins and nutrients, which are beneficial in curing all kinds of diseases present in the body.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सेब तो आप ज़रूर खाते होंगे। अगर नहीं खाते तो इसको आज ही से अपनी रोज़मर्रा की डाइट में शामिल कर लीजिये। सेब खाने के फायदे बहुत हैं। आपने शायद ये भी सुना हो कि दिन में एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। दरअसल सेब अन्य फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा लाभदायक और हेल्दी फल माना गया है। सेब में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।
जब आप सुबह सेब खाते हैं तो इसका प्रभाव दोगुना हो जाता है। कहते हैं कि रात में सेब खाना खराब होता है क्योंकि यह पेट में एसिड बनाता है। लेकिन यह उतना बुरा नहीं है जितना सोचा था क्योंकि सेब डाइजेशन में भी सहायक होता है। सेब बहुत हेल्दी अल्कलाइन खाद्य पदार्थ हैं। सेब में फाइबर और विटामिन सी, ए और के तो होता ही है साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। सेब में कोई फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है।
खाली पेट सेब खाने के फायदे
पेट से जुड़ी कैसी भी समस्या हो सेब के सेवन से बहुत राहत मिलती है। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट सेब खाना सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।
दिल को रखता है हेल्दी
अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है। ये तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसलिए जिसे हृदय रोग हो या ना हो, दोनों ही को सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।
वजन को रखता है नियंत्रित
सुबह खाली पेट सेब खाना हर तरह से फायदा पहुंचता है। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक तो इसे खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि आप बार बार ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस तरह सेब खाने के फायदे बहुत हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है
सेब एक है मगर इसके गुण अनेक हैं। तमाम तरह कि बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की बीमारियां जैसे कोरोना फैल रहा है, उसमें इम्युनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए सेब का सेवन अवश्य कीजिये।
खून की कमी दूर करता है
जब हमारी बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है तब शरीर में कमजोरी महसूस होती है। ये इस बात का संकेत है कि हमारी बॉडी में खून की कमी हो गई है। अगर आप नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।
उत्तम डीटॉक्सीफिकेशन प्रॉपर्टीज
अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है।
नजर होती है तेज
आज की ज़िन्दगी में अस्त-व्यस्त रहन-सहन और समय-असमय कुछ भी खाना-पीना आपको हर प्रकार से कमज़ोर कर रहा है। शरीर की हर चीज़ के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। बस इसी तरह जैसे ” सावधानी हटी और दुर्घटना घटी”। अब इसी को देखिये, आज बड़ों से लेकर बच्चे तक नज़र का चश्मा लगा रहे हैं। पता है आपको,आंखों की इस कमज़ोरी को सेब दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।
अस्थमा रोग में फायदेमंद
सेब खाने के फायदे तो कमाल के हैं। सेब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद होता है फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताक़त देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है।
कब्ज़ दूर करता है
सेब कई मर्ज़ का इलाज है। अगर आपको सुबह पेट ना साफ होने की शिकायत है तो सुबह एक सेब आपको ज़रूर खाना चाहिए। ये आपकी कब्ज़ की समस्या का समाधान कर सकता है। कब्ज, गैस और डाइजेशन की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन करना लाभदायक होता है। सेब में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे कब्ज की समस्या को कम करता है। आप अगर चाहें तो सेब की जगह इसके मुरब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पथरी से देता है राहत
सेब एक खास फल है और इसमें कई तरह की बीमारियों का इलाज भी छुपा हुआ है। अगर किसी को पथरी की शिकायत है तो सेब उसका भी इलाज है। पथरी के रोगियों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी उनकी सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है। सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत हैं और आपको भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
दाँत करता है मजबूत
सेब खाने के फायदे कई हैं। सेब आपके शरीर से बीमारियों को तो दूर रखता ही है साथ ही ये बैक्टीरिया और वायरस को भी समाप्त करने में सक्षम है। सेब खाने से दांत की बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिसको भी पायरिया की बीमारी हो उसे सेब जरूर खाना चाहिए क्योंकि सेब का छिलका दाँतों की कैविटी को दूर करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक
सेब डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत बेहतर है। अगर आप सेब को छिलके समेत खाएं तो डायबिटीज में ये बहुत लाभ पहुंचाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। देखा, सेब खाने के फायदे कितने सारे हैं।
हड्डियों को मजबूत करता है
सेब में भरपूर कैल्शियम होता है। इसको रोज़ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट सेब खाने का फायदा ये है कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपके शरीर को कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती रहेगी।
थकान और स्किन के लिए उपयोगी
स्किन यानी आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव होती है। इसको साफ़ रखना आपकी ज़िम्मेदारी है। आज पल्यूशन और गंदे वातावरण ने आपसे आपकी त्वचा का आकर्षण छीन लिया है। ऐसे में सेब का उपयोग आपकी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सेब विटामिन सी से भरपूर होते हैं। सेब की विटामिन सी कंटेन्ट का लगभग आधा हिस्सा सिर्फ उसके छिलके में होता है। इसलिए सेब को छिलके के साथ खाना अच्छा होता है। सेब में एक एंटी-एजिंग का प्रभाव भी होता है जो सर्दी की रोकथाम और थकान पर काबू पाने में बहुत असरदार है। सच तो ये है कि सेब औषधि से भरपूर फल है और सेब के फायदे अनगिनत हैं।
कन्क्लूज़न
हमने आपको सेब के बहुत से फायदे बताये हैं। अब सेब जब आप खाएंगे तभी आपको ये सारे लाभ समझ में आएंगे। सच तो ये है कि खाली पेट सेब खाने के इतने फायदे होते हैं, ये वास्तव में किसी ने कभी सोचा भी ना होगा। अब समझ में आया कि सेब रोज़ाना खाली पेट क्यों खाना चाहिए। वैसे सेब हमेशा और किसी भी समय खाना फायदेमंद होता है। हालाँकि खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत ज़्यादा हैं। अगर आप सेब खाने के अधिक से अधिक फायदे उठाना चाहते हैं तो आप भी सेब को नहार मुँह यानी सुबह खाली पेट खाइये और सेब के तमाम लाभ उठाइये। ज़्यादा फायदे आप तभी उठा पाएंगे जब आप इसको छिलके के साथ खाएंगे।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440