आषाढ़ माह में 5 सोमवार का शुभ संयोग, क्या होगी अच्छी बारिश?

खबर शेयर करें

Auspicious coincidence of 5 Mondays in the month of Ashadh, will there be good rain?

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आषाढ़ माह से बारिश भी प्रारंभ हो जाती है और इसी माह में सोमवार के व्रत भी प्रारंभ हो जाते हैं। हालांकि श्रावण सोमवार के व्रत आषाढ़ माह के बाद आने वाले सावन मास में होते हैं परंतु जो लोग 16 सोमवार का व्रत करना चाहते हैं वे इसी माह से प्रारंभ कर देते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार आषाढ़ माह का प्रारंभ 5 जून 2023 से हुआ है जो 3 जुलाई तक रहेगा। इस बीच 4 की जगह इस बार 5 सोमवार का शुभ संयोग बन रहा है।

5 जून पहला सोमवार, 12 जून दूसरा सोमवार, 19 जून तीसरा सोमवार, 26 जून चौथा सोमवार, 03 जुलाई पांचवां सोमवार।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

आषाढ़ मास सोमवार से प्रारंभ होकर सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। सोमवार को सौम्य वार माना गया है, इसलिए ये संयोग शुभ फलदायी माना जा रहा है। ये शुभ योग अच्छी बारिश होने और देश की उन्नति का संकेत भी दे रहा है। यदि बारिश अच्छी होती है तो देश में उपद्रव और विरोध प्रदर्शनों में भी कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी, राहुल-अखिलेश और खड़गे पर साधा निशाना, बोले- घाटे में चल रही मोहब्बत की दुकान

आषाढ़ माह में ही देवशयनी एकादशी के दिन से देव सो जाते हैं तब चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। यह चार माह पूरे बारिश के ही रहते हैं। इस माह में व्रत, पूजा, पाठ और साधना का खास महत्व रहता है। इस माह में की गई पूजा पाठ और साधना तुरंत ही फल देने वाली होती है। अतः यदि आप चातुार्मस का पालन नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम जब तक श्रावण सोमवार चले तब तक व्रतों का पालन करें। यह भी नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम सोमवार के दिन ही व्रत रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440