घरेलु नुस्खे इस्तेमाल करके भी घाव को जल्दी ठीक कर सकते हैं…जल्दी मिलेगी दर्द से राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। घर के बड़े हो या बच्चे चोट लगना हर किसी को बहुत ही आम बात है। गिरकर चोट लगना और फिर ठीक हो जाना यह सिलसिला चलता ही रहता है। कई बार चोट अनजाने में लग जाती है तो कई बार स्ट्रेसफुल जिंदगी के कारण भी चोट लग सकती हैं। लेकिन यह बहुत ही नॉर्मल है कि कभी किसी कारणवश भी चोट लग सकती है। कई बार तो चोट के निशान तो फर्स्ट ऐड के साथ ठीक हो जाती हैं लेकिन कई बार डॉक्टर और दवाइयों की जरुरत भी पड़ती है। आप कुछ घरेलु नुस्खे इस्तेमाल करके भी घाव को जल्दी ठीक कर सकते हैं…

हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए तो किया जाता है लेकिन इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबॉयोटीक गुणों के कारण आप इसका घाव भरने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हल्दी में थोड़ा सा दही मिलाकर मिश्रण घाव वाली जगह पर लगा सकते हैं। हल्दी और दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व जल्दी घाव भरने में मदद करेंगे। इसके अलावा यदि आपका हाथ पैर कटता है तो आप हल्दी में 2 बूंदे सरसों का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे चोट से खून निकलना बंद हो जाएगा।

एलोवेरा जेल
आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल घाव ठीक करने के लिए कर सकते हैं। इसमें एनाल्जेसिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबॉयोटीक गुण पाए जाते हैं यह गुण घाव ठीक करने में सहायता करते हैं। एलोवेरा जेल को कुछ देर तक घाव पर लगाएं। 30 मिनट के लिए एलोवेरा जेल को घाव पर रहने दें। तय समय के बाद त्वचा को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से घाव जल्दी भर जाएगा।

यह भी पढ़ें -   धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

नीम का पेस्ट
नीम का पेस्ट आप घाव पर लगा सकते हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं। यह गुण घाव को जल्दी ठीक करने में सहायता करता है। नीम के पत्तों का पीस लें। इसके बाद पाउडर में थोड़ा सा पानी और हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को घाव पर अच्छे से लगाएं।आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा।

यह भी पढ़ें -   धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

लहसुन
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। घाव और चोट से राहत पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल घाव और चोट को ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करता है। शरीर में जिस हिस्से पर आपको घाव हो गया है वहां लहसुन पिसकर लगाएं। घाव से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440