42वें इंटरनेशनल कांग्रेस संस्थान की वार्षिक पत्रिका का विमोचन सफल

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस में ‘इंडियन नेशनल कार्टाेग्राफिक एसोसिएशन’ द्वारा ‘डिजिटल कार्टाेग्राफी टू हार्नेस ब्लू इकोनॉमी’ विषय पर आयोजित 42वें इंटरनेशनल कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।अपने संबोधन में…

सरकार की बेरुखी से करीब 3 करोड़ मजदूर हो सकता है बेरोजगार

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय ईंट और टाइल निर्माता महासंघ के आह्वान पर ईंट भट्ठा मालिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है. प्रेस क्लब में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांगों की अनदेखी के लिए सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए ईंटभट्ठा मालिकों ने समस्याओं का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईंटभट्ठा मालिकों ने बताया कि जीएसटी घटाने, जिक जैग संबंधी नियमों को लचीला बनाने और प्रदूषण नियमों को सरल बनाने समेत इंडस्ट्री की कई समस्याओं के समाधान की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर हो रहे हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बताया कि जीएसटी में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी और जिग-जैग के अव्यवहारिक नियमों के कारण मौजूद माहौल में ईंट भट्टों का संचालन करना बहुत मुश्किल हो गया है. इसलिए अव्यवहारिक और अनुचित दरों में बढ़ोतरी को सरकार को वापस लेना चाहिए।अखिल भारतीय ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ के संरक्षक अनंत नाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ईंट भट्ठा मालिकों के प्रति सरकार की उदासीनता बढ़ती जा रही है. अगर सरकार का यही रवैया रहा तो भारत में लगभग 3 करोड़ श्रमिक बेरोजगार होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ओमवीर सिंह भाटी ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा, “ईंटों की बिक्री में जीएसटी कंपोजिशन स्कीम को पुनः लागू किया जाए। बिना क्लेम के एक प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत व क्लेम लेने वालो को 05 प्रतिशत से 12 प्रतिशत लागू किया गया है। ईंट निर्माताओं पर दो प्रकार के अव्यवहारिक और अनुचित कर दर की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस लिया जाए. पहले की तरह कंपोजीशन स्कीम लागू की जाए।

भक्ति महोत्सव का उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार और समाज को एकजुट करना: स्वामी रामगोविंद दास भाई जी

हरिः शरणम् जन संस्था के तत्वावधान में हल्द्वानी महानगर में 13 से शुरू होगी भव्य श्रीमद भागवत कथा, 19 को होगा निःशुल्क 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह समाचार सच, हल्द्वानी। हरिः शरणम् जन संस्था के तत्वावधान में हल्द्वानी महानगर एमबी…

राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया चोरगलिया थाने को उत्कृष्ट थाने के खिताब से सम्मानित

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा नैनीताल जिले के थाना चोरगलिया को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करते हुए थानाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह नेगी को सम्मानित किया। थाना चोरगलिया का बीपीआर एण्ड डी के मापदंडों…

काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च, जनपद में चलाया जायेगा सात दिवसीय जन संपर्क अभियान

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद पुलिस की प्रभाविकता और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए अपराध व कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए संबंधित…

ससुरालियों पर लगाया आरोप कहा पांच लाख व कार लाना तभी घर में आना, मामला दर्ज

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में टनकपुर रोड, जवाहर नगर…

सवा महीने से लापता पत्नी की कराई गुमशुदगी दर्ज

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में मित्र…

पिता ने पुत्री की सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इन्द्रानगर, बनभूलपुरा निवासी इरफान पुत्र रशीद ने कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सीनम बीती 7 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गई।…

राज्य की जो कल्पना मुलायम सिंह व जनता ने की वह आज भी सपना बना हुआ है: मतीन

समाचार सच, हल्द्वानी। सपा प्रदेेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने का जो सपना मुलायम सिंह यादव ने देखा था वो तो 22 वर्ष पूर्व पूरा हो गया, लेकिन जिस उत्तराखंड राज्य की कल्पना मुलायम सिंह…