चाँचरी ‘लौंडा शेरूवा, छयोड़ी लछिमा’ 26 को संदीप सानू यूट्यूब चैनल में होगी रिलीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चाँचरी ‘लौंडा शेरूवा, छयोड़ी लछिमा 26 जुलाई को संदीप सानू यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज होगी। इस चाँचरी को फ़्वा बाग रे के गायक संदीप सानू और उत्तराखण्ड की स्वर कोकिला मीना राणा स्वर दिया है। जबकि सहगायिका की भूमिका राधा द्विवेदी है। साथ ही संगीत संजय कमोला तथा मिश्रण और संचालन का कार्य नितेश बिष्ट ने किया है।
उक्त जानकारी देते हुए पीके इंटरटेनमेंट ग्रुप के सचिव मदन गोनिया ने बताया कि इस चाँचरी की रिकॉर्डिंग सुरभि स्टूडियो देहरादून और पी के स्टूडियो हल्द्वानी में हुई है। उन्होंने बताया कि झोड़ा, चाँचरी, न्यूली, भगनौली, ये हमारे उत्तराखंड लोक गायकी की काफी पुरानी लोक विधा है, जो आज विलुप्ति के कगार में है। विलुप्त हो रही उत्तराखंड लोक गायकी की इस विधा को बचाने के लिये यह छोटा सा प्रयास है। ताकि आज की युवा पीढ़ी को भी अपनी लोक गायकी इस पुरानी विधा को जानने का मौका मिल सके।
उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ संदीप सोनू का गाना बाकुरी द्वी दीना जिंदगी छ को लोक काफी पसंद कर रहे है, फ्वां बागा रे, जिसे अमर लोक गायक पप्पू कार्की, संदीप सोनू, कल्पना चौहान ने गाया है। जो आज हमारे उत्तराखण्ड का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला गाना बन चुका है। इसके अलावा संदीप ने नाम अमर रौलो, हिट दे साई म्यार दगड़, गुमा सुमा, हिमुली चाँचरी, धानुली चाँचरी, सुन की थाली मा, तारा एक तारा, तेरी मुखैडी मा,माया नै मारा, बचपना का दीना, रश्मि बाना, दूर असमान को तारा, बोल रितु बोल, भजन मैय्या भगवती, होली गीत गुलाबी रंग, धो भूलण करि ग्या छा, नॉन स्टॉप गीत इत्यादि कई सुपरहिट गीत दे चुके है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440