प्रकाश पंत के निधन पर सीएम त्रिवेन्द्र व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय ने किया गहरा दुःख व्यक्त

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश के रूप में आज उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। प्रकाश पंत केवल एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी प्रकाश की कमी सदैव खलेगी।
इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री श्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है साथ ही कहा कि श्री पंत जैसे व्यक्तित्व के हमारे बीच न रहने से प्रदेश व भाजपा को भारी क्षति हुई है. उन्होंने एक मंत्री व विधायक के रूप में व भाजपा नेता के रूप में जो योगदान दिया वह हमेशा याद रखा जाएगा. उनके न रहने से जो रिक्तता पैदा हुई है उसे भरा नहीं जा सकेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440