नारियल का तेल और इससे त्वचा को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। नारियल के तेल को खानपान ही नहीं बल्कि स्किन केयर और हेयर केयर में भी खूब शामिल किया जाता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की ड्राईनेस दूर करके स्किन को नमी देते हैं। इसके अलावा नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है और यह तेल एंटीमाइक्रोबियल गुणों का भी अच्छा स्त्रोत है। अगर त्वचा ड्राई है तो नारियल का तेल लगाने पर चेहरे का रूखापन दूर होता है और निखार नजर आने लगता है सो अलग। इस तेल को यूं तो सादा भी चेहरे पर लगा सकते हैं लेकिन इसमें कुछ और चीजें भी मिलाकर लगाई जाएं तो इसका असर बढ़ जाता है. यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से लगाया जा सकता है नारियल का तेल और इससे त्वचा को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं।

चेहरे पर कैसे लगाएं नारियल का तेल
लगा सकते हैं सादा

नारियल के तेल में विटामिन ई के गुण भी होते हैं। रूखी-सूखी त्वचा पर नारियल के तेल को सादा ही लगाया जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल की 2 बूंदे हथेली पर लें और इसे चेहरे और गले पर अच्छे से लगा लें। रात के समय नारियल का तेल चेहरे पर लगाकर सोया जा सकता है। इससे स्किन मॉइश्चराइज हो जाती है. आप चाहे तो आधे घंटे बाद चेहरा धोकर भी सो सकते हैं।

नारियल का तेल और हल्दी
ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह नारियल का तेल लगाएं। हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को फायदा देते हैं। हथेली पर थोड़ा नारियल का तेल लेकर उसमें चुटकीभर हल्दी डालें। इस मिश्रण को चेहरे पर मलकर 20-25 मिनट लगाकर रखें और फिर मलकर धो लें। त्वचा निखर जाएगी।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

नारियल तेल और शहद
ड्राई स्किन पर नारियल तेल और शहद को भी लगाया जा सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में नारियल तेल और शहद को लेकर मिक्स कर लें। यह मिश्रण चेहरे पर 10 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें। स्किन की ड्राइनेस तो दूर होगी ही, साथ ही चेहरा चमक जाएगा सो अलग।

यह भी पढ़ें -   बिगवाड़ा भट्टा के पास ग्राउंड में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

  • त्वचा की मसल्स रिलैक्स करने के लिए नारिल के तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स महसूस होते हैं।
  • नारियल तेल के हेल्दी फैटी एसिड्स अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करते हैं। सर्दियों की शुष्क हवाओं से स्किन को बचाने में नारियल का तेल कारगर होता है।
  • नारियल के तेल को मेकअप रिमूवर की तरह भी लगाया जा सकता है। इससे त्वचा पर जमी गंदगी भी छूटकर निकलने लगती है।
  • यह तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होने चलते नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से यह स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर रखता है।
  • आइलैशेज और आइब्रो के बाल बढ़ाने के लिए भी नारियल का तेल लगाया जा सकता है।
  • होंठों पर नारियल का तेल लगाने पर कटे-फटे होंठों की दिक्कत दूर हो जाती है। नारियल का तेल होंठों को मुलायम बनाने का काम करता है।
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440