छोटी इलायची के सेवन से डाइजेशन को दुरुस्त रहता ही है साथ ही साथ गले और मुंह के इंफेक्शन से भी राहत पा सकते हैं

खबर शेयर करें

Consumption of small cardamom not only keeps digestion healthy, but can also get relief from throat and mouth infections.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि खाने के बाद मिश्री, सौंफ और छोटी इलायची क्यों सर्व की जाती है। शायद नहीं, तो आपको बता दें कि ये तीनों ही चीज़ें पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और इससे जुड़ी समस्याएं दूर करती हैं। मिश्री और सौंफ की बात कभी और करेंगे आज यहां छोटी इलायची के बारे में बात करते हैं। जिसके सेवन से डाइजेशन को दुरुस्त रहता ही है साथ ही साथ गले और मुंह के इंफेक्शन से भी राहत पा सकते हैं। विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

खराश दूर करने में
अगर आपके गले में खराश है या आवाज बैठी हुई है, तो सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले छोटी इलायची चबाकर खाएं और इसके बाद गुनगुना पानी पी लें।

यह भी पढ़ें -   टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत

खांसी का इलाज
खांसी से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो एक छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक, लौंग और तुलसी के पत्तों को एक साथ पान के पत्ते में रखकर खाने से लाभ मिलेगा।

छाले दूर करने में
मुंह के दर्दनाक छालों को दूर करने के लिए बड़ी इलायची को पीसकर उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर मुंह में रखें, बहुत लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी, राहुल-अखिलेश और खड़गे पर साधा निशाना, बोले- घाटे में चल रही मोहब्बत की दुकान

एसिडिटी
आपने देखा होगा होटल में खाने के बाद मिश्री और इलायची सर्व की जाती है इसकी वजह ये है कि इलायची से गैस व एसिडिटी की समस्या नहीं होती। तो खाने के तुरंत बाद छोटी इलायची जरूर खाएं।

मुहं की दुर्गंध
मुंह से बहुत ज्यादा बदबू आती है तो हरी इलायची चबाएं, इससे इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

मुंह का इंफेक्शन होगा दूर
मुंह में किसी तरह का इंफेक्शन दूर करने में भी छोटी इलायची बेहद फायदेमंद है।

हिचकी होगी दूर
अचानक से अगर आपको हिचकी आने लगे और ये बंद ही न हो, तो इसका इलाज है इलायची। इसके लिए एक इलायची को मुंह में रख धीरे-धीरे चबाते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440