कोरोना संक्रमित घर से हुआ फरार, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित एक युवक घर से फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी फकोट डॉ. जगदीश जोशी ने मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर छह, चौदह बीघा मुनिकीरेती निवासी विक्रम सिंह का 25 अगस्त को कोरोना सैंपल लिया गया था। 29 अगस्त उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद युवक के घर पर संपर्क किया गया। मगर, जब टीम उसके घर पर पहुंची तो वह घर से फरार हो गया। मुनिकीरेती पुलिस ने तहरीर के आधार पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि आरोपित को पुलिस तलाश रही है।

यह भी पढ़ें -   सुसाइड नोट से बदला मौत का मामला, पति पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440