नजरअंदाज ना करें हाथ-पैरों में होने वाली झनझनाहट को? ये घरेलू उपचार तुरंत दिलाएंगे आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जब आप बहुत लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं तो इससे आपके हाथ-पैर सुुन्न पड़ जाते हैं। फिर जैसे ही आप हाथ-पैर हिलाते हैं तो आपको पहले तो झनझनाहट महसूस होती है फिर थोड़ी देर के बाद पैर नॉर्मल हो जाता है। ज्यादातर लोग इस समस्या को अनदेखा कर देते हैं लेकिन अगर ये समस्या रोजाना हो रही है तो इसको नजरअंदाज करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल आपके हाथ-पैरों में झनझनाहट शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय-

दालचीनी का सेवन करें
दालचीनी में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनसे आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अगर आपके शरीर के अंगों में झनझनाहट या सुन्नता की समस्या है तो दालचीनी इसको कम कर सकता है।

हल्दी वाले दूध का सेवन करे
दूध कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जोकि आपके हाथों में होने वाली झनझनाहट को कम कर सकता है। दरअसल, हल्दी में पाए जाने वाले गुणों के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गुनगुने पानी का सेवन करे
अगर आपके हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या है तो गुनगुना पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गुनगुने के सेवन से आपके हाथ-पैरों की झनझनाहट को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

रोजाना योगा करें
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना योगासन करना बहुत लाभकारी होता है। इससे आपके हाथ-पैरों की झनझनाहट और जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440