स्वप्न शास्त्र: सपने में खुद को भोजन करते देखना शुभ होता है या अशुभ? जानिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। खाना परोसते हुए स्वयं को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को दूसरे लोगों को खाना परोसते हुए देखता है तो इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई सेवा का काम मिलने वाला है जो आपके लिए बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है।

सपने में खुद खाना बनाना
अगर आपको ऐसा सपना दिखाई दिया है जिसमें आप खुद को खाना बनाते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। यानी आपको जल्दी से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

सपने में चावल खाना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में ढेर सारा चावल देखना या खुद चावल खाना भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको अपने कार्य से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें -   मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश तेज

ढेर सारा भोजन दिखाई देना
अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी पार्टी या समारोह में खूब सारे स्वादिष्ट व्यंजन खाते हुए खुद को देखता है तो इसका मतलब स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि आपको जल्द ही कहीं से धन लाभ होने वाला है।

यह भी पढ़ें -   शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए छात्र-छात्राएं, मंदिर परिसर में गूंजे नंदा-सुनंदा के जयकारे

सपने में भोजन खाना
यदि आप सपने में खुद को घर पर खाना खाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। बस अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440