पपीते के पत्तों का जूस पीने से दूर होगी ये जानलेवा बीमारी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पपीता खाने के ढेरों फायदे हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी इसके पत्तों का जूस पीया है। अगर पीया है तो ठीक और नहीं पीया तो पीना शुरू कर दीजिए। क्योंकि पपीता खाने के साथ ही इसके पत्तों का जूस पीने से कई तरह की बड़ी बीमारियों को मात दी जा सकती है।

वैसे तो ज्यादातर डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों को इसका जूस पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप ताउम्र स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
आइए जानें, पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदे…

कैंसर सेल्स का बढ़ने से रोके
पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते हैं।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

इंफेक्शन से बचाए
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पपीते के पत्तों का जूस शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने में भी सहायक है। यह खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।

डेंगू की रामबाण दवा
डेंगू और मलेरिया से लड़ने में पपीते की पत्घ्तियों का जूस काफी लाभकारी रहता है। यह बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने और शरीर में कमजोरी को बढ़ने से रोकता है।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

पीरियड्स के दर्द को करे दूर
पीरियड्स में होने वाला दर्द बहुत जानलेवा होता है और ऐसे में अगर पपीते की पत्ती को इमली, नमक और 1 ग्लास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाया जाए और इसे ठंडा करके पिया जाए तो काफी आराम मिलता है।

खून की कमी में लाभदायक
पपीते का रस की औषधि से कम नहीं है. अगर आपकी ब्लड प्लेटलेट्स कम हो रही हैं तो इसे पीने से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं। बस रोजाना इस जूस को दो चम्मच लगभग तीन महीने तक पिएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440