सहजन की फली खाने से न सिर्फ जोड़ो और गठिया के दर्द में आराम मिलता है बल्कि हड्डियों का दर्द खींचकर बाहर कर देती है ये

खबर शेयर करें

Eating drumstick pods not only gives relief in joint and rheumatism pain, but also pulls out bone pain.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मोरिंगा यानी सहजन में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। सहजन की फली का सेवन कई बड़ी बीमारियों में बेहद लाभ पहुंचाता है। बदली लाइफस्टाइल के चलते सबसे ज्यादा नुकसान हमारे शरीर को हुआ है। कम उम्र में ही डायबिटीज, बीपी जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। जोड़ो का दर्द और गठिया की परेशानी भी अब आम हो गई है। हालांकि हमारी खान-पान की आदतों में बदलाव कर हम खुद को बहुत हद तक फिट रख सकते हैं। सहजन की फली खाने से न सिर्फ जोड़ो और गठिया के दर्द में आराम मिलता है बल्कि ये सूजन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन समेत दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

सहजन सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी पत्तियों में संतरे के मुकाबले 7 गुना तक ज्यादा विटामिन सी होता है। वेबएमडी के मुताबिक इसमें केले के मुकाबले 15 गुना ज्यादा पोटेशियम होता है। सहनज में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और अमीनो एसिड भी काफी मात्रा में होता है जो कि बॉडी को हील करने और मसल्स को बनाने में मदद करती है। आइए जानते हैं सहजन फली के हेल्थ बेनेफिट्स –

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था

सहजन के फायदे

रूमेटाइड अर्थराइटिस – जोड़ों के दर्द और गठिया में सहजन फली और इसकी पत्तियों का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। सहजन की पत्तियों का रस स्वैलिंग फ्लूड को कम करता है और इससे रेडनेस और दर्द से भी राहत मिलती है।

हार्ट हेल्थ – दिल संबंधी बीमारियों से बचाव करने में सहजन की फली मदद करती है। इसमे मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को भी घटाते हैं जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   अमर शहीद मनदीप सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

मेमोरी – सहजन की फली और इसकी पत्तियों के रस का सेवन याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ब्रेन की सूजन को भी दूर कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम – आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अगर कमजोर है तो आपको तत्काल सहजन की फली का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। पैनक्रियाटिक कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करने में भी मोरिंगा मदद करती है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440